Radhika Merchant Wikipedia in Hindi (राधिका मर्चेंट विकिपीडिया): राधिका मर्चेंट मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर है। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।
भारत के मशहूर बिजनेसमैन.वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थ केयर में निदेशक के रूप में काम कर रही हैं। राधिका का अनंत अंबानी से काफी समय से अफेयर चल रहा है। वह अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में भी नीता अंबानी के साथ देखी जाती है।
राधिका मर्चेंट का जीवन परिचय – Radhika Merchant Biography in Hindi
राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह मूल रूप से कच्छ, गुजरात की रहने वाली हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट एक जाने-माने बिजनेसमैन है। इसलिए उनका बचपन काफी आराम से व्यतीत हुआ है और एक फैमिली बैकग्राउंड से संबंध रखने के कारण उनका मन बिजनेस की तरफ ज्यादा रहा है।

राधिका मर्चेंट इनकोर हेल्थकेयर में निदेशक है। राधिका सुर्खियों में तब आई, जब उन्होंने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ सगाई कर ली I यह सगाई राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी। अंबानी परिवार द्वारा कोई भी शुभ काम श्रीनाथजी मंदिर से शुरू किया जाता है। 29 दिसंबर 2022 को अंबानी परिवार में एक नए मेहमान के रूप में राधिका मर्चेंट को अपने घर की बहू बनाना स्वीकार किया है।
राधिका मर्चेंट की शिक्षा
राधिका मर्चेंट ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल, जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से अपना आईबी डिप्लोमा पूरा किया। राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की।
राधिका मर्चेंट का परिवार
राधिका मर्चेंट एक बिजनेसमैन परिवार से तालुक रखती है। उनके दादा का नाम अजीत कुमार गोवर्धन दास मर्चेंट और दादी इंदु गोवर्धन दास है। उनके पिता का नाम वीरेन मर्चेंट और मां का नाम शैला मर्चेंट है। राधिका की एक बहन अंजली मर्चेंट है। दिसंबर 2022 में राधिका की मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ सगाई हुई है।