HomeNewsरीवा अरोड़ा का जीवन परिचय – Riva Arora Wikipedia in Hindi

रीवा अरोड़ा का जीवन परिचय – Riva Arora Wikipedia in Hindi

Advertisements
Advertisements

Riva Arora Wikipedia in Hindi (रीवा अरोड़ा विकिपीडिया): रीवा अरोड़ा भारत के लोकप्रिय Tiktoker, Youtuber, Child Actor, Model है। बाल कलाकार रीवा अरोड़ा का जन्म 1 फरवरी 2010 को दिल्ली में एक खत्री परिवार में हुआ था। रीवा अरोड़ा Child Actor होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर स्टार हैं।

रीवा अरोड़ा (Riva Arora) मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। रीवा ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ (2019) और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल‘ (2020) जैसी फिल्मों में काम करने के लिए भी जानी जाती हैं।

Advertisements

रीवा अरोड़ा का जीवन परिचय – Riva Arora Biography in Hindi

रीवा अरोड़ा का जन्म 1 फरवरी 2010 को दिल्ली में एक हिन्दू परिवार में हुआ था। उनका उपनाम रीव है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। रीवा अरोड़ा को बचपन से ही गायन, नृत्य करने का शौक है। वह खत्री जाति से संबंध रखती है।

Advertisements

रीवा अरोड़ा का मां का नाम निशा अरोड़ा है, जो एक एडवोकेट है। उनकी बहन का नाम मुस्कान अरोड़ा है। रीवा जब डेढ़ साल की थी, तब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी बाल भूमिका के लिए उसे चुना था।

Advertisements
Riva Arora Wikipedia in Hindi

रीवा अरोड़ा सिर्फ टेलीविजन और बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फैंस की कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर रीवा अरोड़ा के 9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

रीवा को एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग का भी काफी शौंक है। जन्नत जुबैर के छोटे भाई अयान के साथ उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। रीवा सोशल मीडिया स्टार होने के साथ-साथ कम उम्र में काफी फैशनिस्टा भी हैं।

Advertisements

रीवा अरोड़ा का करियर

रीवा अरोड़ा ने 2011 में इम्तियाज अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म “रॉकस्टार” से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद ‘मॉम‘ (2017) में पिया सबरवाल, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ (2019) में सुहानी कश्यप, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल‘ (2020) में युवा गुंजन के रूप में अभिनय कर चुकी है। इसके अलावा वह ओर कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

रीवा अरोड़ा ने 2018 में शॉर्ट फिल्म ‘नैना‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित लड़की नैना की भूमिका निभाई। 2019 में, वह ‘रक्षक‘ नामक एक और लघु फिल्म में दिखाई दीं। 2018 में रीवा पहली बार हॉलीवुड फिल्म ‘बेस्ट फ्रेंड्स‘ में नजर आई थीं।

रीवा अरोड़ा ने 2018 में ‘मेरे पापा हीरो हीरालाल‘ से टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने डेली सोप ओपेरा में ‘गुनगुन‘ की भूमिका निभाई। इसके अलावा रीवा अरोड़ा कई टेलीविजन विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं।

रीवा अरोड़ा की नेट वर्थ

रीवा अरोड़ा की नेट वर्थ ₹1 करोड़ से ₹5 करोड़ के लगभग है। वह फिल्मों में काम करने के अलावा सोशल मीडिया और विज्ञापनों से कमाती है।

रीवा अरोड़ा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: रीवा अरोड़ा कौन है?
उत्तर- रीवा अरोड़ा एक भारतीय बाल कलाकार और मॉडल हैं।

प्रश्न: रीवा अरोड़ा की उम्र कितनी है?
उत्तर- 12 वर्ष (साल 2022 तक)

प्रश्न: रीवा अरोड़ा की हाइट कितनी है?
उत्तर- 5 फीट

प्रश्न: रीवा अरोड़ा के बहन का नाम क्या है?
उत्तर- मुस्‍कान अरोड़ा

प्रश्न: रीवा अरोड़ा के माता का नाम क्या है?
उत्तर- एडवोकेट निशा अरोड़ा

प्रश्न: रीवा अरोड़ा का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- दिल्ली, भारत

प्रश्न: रीवा अरोड़ा के पति का नाम क्या है?
उत्तर- अविवाहित

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.